आगरा, फरवरी 10 -- सहावर थाना पुलिस ने लख्मीपुर दीपपुर गांव के एक मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को दबोचा। इनके पास से लगभग 29 हजार रुपये, दो बाइक और दस मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपी कासगंज, सोरों और अमांपुर क्षेत्र के पकड़े गए आरोपी कासगंज, सोरों और अमांपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध धंधों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण खाताधारकों से 44 ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.