बागपत, अगस्त 11 -- जुए की लत में कर्ज में डूबे यूपी पुलिस के कांस्टेबल को बाइक चोरी करते हुए प्रीत विहार पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बड़ौत, बागपत निवासी 27 वर्षीय मोहसिन के रूप में हुई है। पकड़ गया आरोपी 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। फिलहाल 44वीं बटालियन पीएसी, मेरठ में तैनात था। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर मोहसिन को राजधानी एनक्लेव के पास पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से चोरी की बाइक और दो मास्टर चाबियां मिलीं। पहचान सत्यापित करने और कड़ाई से पूछताछ करने पर मोहसिन ने खुलासा किया कि वह जुए में हारने के बाद कर्ज में डूब गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने बाइकों की चोरी शुरू की और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बेचता था। उसने बताया कि करीब दो महीने पहले भी वह प्रीत विहार इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.