जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- सिदगोड़ा के कान्हू भट्ठा इमली पेड़ के पास मंगलवार सुबह 3 बजे जुआ खेलने के दौरान विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के सीने में लगी है। उसकी हालत गंभीर है। उसे पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था। वहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया। यहां उसे भर्ती कराकर साथ आए लोग फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन सुबह 7 बजे अस्पताल पहुंचे। यहां से भी उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान भुइयांडीह कल्याण नगर निवासी दीपक कुमार धीबर (22) के रूप में हुई है। वह शादी पार्टी में चाउमिन बनाने का काम करता था। इधर, घटना के बाद सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। ऐसे हुआ विवाद मौके पर मौजूद दीपक के साथी मुन्ना शर्मा ने बताया कि सभी बैठकर जुआ खेल रहे थे। इस दौरान रात 12 बजे दीपक भी ...