मैनपुरी, जनवरी 9 -- मैनपुरी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण व जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शिव पैलेस में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट, श्रमकार्ड आदि वितरित किए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण रोजगार नीति ग्रामीण भारत के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव है। इस अधिनियम के तहत अब ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिन तक मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी मिलेगी, जिससे समृद्ध, सक्षम और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की नींव मजबूत होगी। राज्यमंत्री ने कहा कि योजना में साप्ताहिक अथवा अधिकतम 15 दिनों के भीतर डीबीटी के माध्यम से मजदूरी भुगतान, बायोमेट्रिक अटेंडेंस और बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने जैसे प्रावधान किए गए हैं। मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार...