मुंगेर, फरवरी 10 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। मनरेगा भवन परिसर हवेली खड़गपुर में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रोग्राम पदाधिकारी कुमार मनीष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत जी-राम-जी योजना की जानकारी देना और इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका तय करना रहा। प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव मजबूत और आत्मनिर्भर बनेंगे। जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक ठोस पहल है, जिसमें आधारभूत संरचना, रोजगार सृजन, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों से आह्वान किया कि वे इस योजना को केवल सरकारी कार्यक्रम न समझें, बल्कि जन आंदोलन के ...