मुंगेर, फरवरी 13 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जी राम जी रोजगार गांरटी स्कीम से लोगों की भ्रांतियों को दूर करने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गुरुवार को सदर प्रखंड की मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद मिस्त्री की अध्यक्षता में विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्यो का कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि पहले मनरेगा में जहां 100 दिन रोजगार की गारंटी थी, वहीं अब विकसित भारत जी राम जी में मजदूरों के लिये 125 दिन रोजगार की गांरटी है। पीओ ने कहा कि इसके तहत जल संरक्षण, जल निकासी, शिक्षा के साथ ही आजीविका से संबंधित बुनियादी ढांचा का विकास सहित सूखा ग्रसत क्षेत्र में सिंचाई को लेकर योजना बनाकर काम करने सहित कई कार्य शामिल है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र का विकास तो होगा ही वहीं मजदूरों को 125 दिनों...