शाहजहांपुर, जनवरी 26 -- पुवायां विधानसभा क्षेत्र के खुटार स्थित गांव जरमानो, सिलहुआ और रौतापुर कलां में विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर का पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि अब ग्रामीणों को रोजगार पाने के लिए विदेशों या फिर देश के अन्य राज्यों में नही जाना पड़ेगा। क्योंकि इस योजना के अंतर्गत अब पूरे 125 दिन तक एक एक ग्रामीण को रोजगार मिलेगा। यहां तक कि उनका भुगतान भी अब पूरी पारदर्शिता के साथ डिजिटल के माध्यम से उनके खातो में किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, मंडल अध्यक्ष देव पटेल, सत्यपाल गुप्ता, शिवशंकर वर्मा, लेखराज मौर्य सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.