देवरिया, जनवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। जी राम जी योजना के तहत मजदूरों को सौ दिन की बजाय 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है। इस योजना में पहले जो भी विसंगतियां थी। एक्सपर्ट की राय पर इन त्रुटियों को दूर करते हुए इसे लागू किया है। यह बातें उन्होंने गुरुवार को विकास भवन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सरकार डेढ़ लाख करोड़ खर्च करने जा रही है जिसमें 97 हजार करोड़ केंद्र सरकार खर्च करेगी। योजना में 60 प्रतिशत केंद्र व 40 प्रतिशत प्रदेश सरकार का रेशियो रहेगा। एक बहुत बड़ी धनराशि गावों के विकास के लिए केंद्र सरकार खर्च करने के लिए संकल्पित है। जिसमें गांव के लोग विक...