रुद्रपुर, फरवरी 1 -- नानकमत्ता, संवाददाता। विकसित भारत- गारंटी फ़ॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट के जनजागरण अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने 125 दिन के रोजगार व त्वरित भुगतान को क्रांतिकारी कदम बताया। रविवार को नानकत्ता के रिजॉर्ट में आयोजित भाजपा के जिला स्तरीय सम्मेलन में जी राम जी योजना में मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने योजना को विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय बताया। उन्होंने कहा इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 125 दिन का रोजगार प्रदान किए जाने का प्रावधान है। कांग्रेस जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह योजना पूर्व में अपने विभिन्न स्वरूपों में रही, कांग्रेस सरकार ने समय-समय पर इस योजना का नाम बदला। इस योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.