चित्रकूट, जनवरी 7 -- चित्रकूट। संवाददाता जिले के प्रभारी श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन से निर्धारित मानक के अनुरुप विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। कहा कि फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराया जाए। इसके साथ ही केन्द्र सरकार की विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण योजना (जी रामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को अब 100 दिवस के स्थान पर 125 दिन की मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी प्रदान की गई है। जिसमें जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना व आजीविका संवर्द्धन प्राथमिकता क्षेत्र में शामिल है। मजदूरी भुगतान में विलंब की स्थिति ह...