दुमका, सितम्बर 14 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने शनिवार को यूजी ओल्ड कोर्स (सीबीसीएस पद्धति) के सेमेस्टर-4, 5 और 6 के बैकलॉग परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। यह अवसर उन छात्रों के लिए है जो सेमेस्टर-4 से 6 में अनुतीर्ण या प्रमोटेड हुए हैं। पूर्व में विवि ने सेमेस्टर-1 से 3 तक की बैकलॉग परीक्षा आयोजित कर परिणाम जारी कर दिया था। विश्वविद्यालय ने यूजी बैकलॉग परीक्षा को दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया था, जिसमें पहला चरण (सेमेस्टर-1 से 3) पूर्ण हो चुका है और अब दूसरे चरण (सेमेस्टर-4 से 6) के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन बिना विलंब शुल्क के 19 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक और विलंब शुल्क 200 व 500 के साथ क्रमशः 3 से 8 अक्टूबर व 9 से 12 अक्टूबर तक किया जा सकता है, जबकि 1000 विलंब शुल्क के साथ परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.