गया, मई 22 -- अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस पर गुरुवार को गया जी वन प्रमंडल के अंतर्गत ब्रह्म वन उद्यान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जैव विविधता के महत्व, उसके संरक्षण की आवश्यकता और वर्तमान संकटों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस अवसर पर वन प्रमंडल प्रमंडल कर्मियों ने स्कूली छात्रों को जैव विविधता के संरक्षण के सरल उपायों, पौधरोपण, जल स्रोतों की रक्षा और जीव-जंतुओं के प्रति सहानुभूति रखने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने प्रकृति से संबंधित रचनात्मक चित्र बनाकर अपनी सोच और संवेदनशीलता को अभिव्यक्त किया। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने जैव विविधता से जुड़े वैज्ञानिक और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ-साथ भारत के जैव विविधता हॉटस्पॉट और कार्...