बांदा, मार्च 30 -- बांदा। संवाददाता सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आखिरी दिन कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव की मुक्ति का माध्यम है। हर मानव को हरि नाम का स्मरण करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु आनंदित हो गए। सोमवार को मंदिर परिसर में पूर्णाहुति व हवन-पूजन के साथ कन्या भोज व भंडारा आयोजित होगा। इंदिरा नगर दीपशिखा कालोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चल रही सात दिवसीय सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को कथा व्यास बेनी माधव पीठाधीश्वर बाल व्यास वेंकटेश महराज (चित्रकूट) ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए। यह भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा से समझ सकते हैं। श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.