आजमगढ़, सितम्बर 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) का पर्व रविवार को है। इस पर्व के पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजारों में पूजन सामग्री, कपड़े, फल आदि खरीदने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताएं निर्जला व्रत रहेंगी। गोंठ बनाकर पूजन करने के साथ ही जिउतिया से जुड़ी कहानी सुनेंगी। वहीं मांग अधिक होने के कारण फलों के दाम आसमान पर रहे। जीवित्पुत्रिका का व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। माताएं संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और पारण के साथ इसका समापन होता है। यह व्रत मुख्य रूप से भगवान जीमूतवाहन की पूजा के बाद किया जाता है, जिसके लिए मिट्टी और गोबर से तालाब बनाकर जीमूतवाहन के साथ चील और सियार...