बिहारशरीफ, मई 6 -- बेन, निज संवाददाता। प्रखंड की बड़ी आट में महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। अमृत जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने इसका आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संगठन से जुड़े 14 जीविका समूह के 250 से अधिक परिवारों की दीदियां शामिल हुईं। महिलाओं ने एक स्वर से कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद महिलाएं खुशहाल हुई हैं। गणेश स्वयं सहायता समूह की रीता देवी ने कहा कि पति के निधन के बाद वे टूट चुकी थी। खाने-पहनने के लिए कुछ भी नहीं था। जीविका से जुड़ी तो आजीविका के नये साधन बने। बकरी पालन करते हुए आज सुखी जीवन व्यतीत कर रही हैं। अपना परिवार खुद चला रही हैं। बीपीएम मनीषा भारती ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है। आम जन की समस्याओं से अवगत होना है। मौके पर सीसी मुन्नी कुमारी, एसजेवाई राहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.