किशनगंज, सितम्बर 24 -- किशनगंज। संवाददाता ग्रामीण महिलाएं घर के साथ, सामुदायिक संगठन के संचालन में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। उनकी सशक्त भागेदारी, घर की दहलीज से बाहर निकल, जीविका सामुदायिक संगठन को मजबूती प्रदान कर रही है। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने जीविका के माध्यम से बहादुरगंज प्रखंड स्थित उमंग संकुल संघ में मंगलवार को आयोजित वार्षिक आमसभा में, जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक परिवार के एक महिला सदस्य को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने का मौका दिया है। महिलाएं इस योजना से प्राप्त राशि से स्वरोजगार शुरू करेंगी। सरकार से प्राप्त पूंजीगत सहयोग से आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ेंगी। जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने आम सभा को संबोधित करते हुए बताया कि जीविका स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.