बक्सर, सितम्बर 9 -- चर्चा उत्कृष्ट कार्य करने वाली कैडरों को सम्मानित किया गया भविष्य में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे से बताया गया फोटो संख्या-14, कैप्सन- मंगलवार को डुमरांव प्रखंड के कोरानसराय में आयोजित आमसभा में जुटी जीविका समूह की महिलाएं। डुमरांव, निज संवाददाता। प्रखंड के कोरानसराय में गगन जीविका महिला विकास स्ववालंबी सहकारी समिति की द्वितीय आमसभा का आयोजन पंचायत सरकार भवन में किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन समिति की अध्यक्ष रोहणी देवी और प्रखंड परियोजना प्रबंधक अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। समिति की सदस्य निशा बेगम ने वार्षिक प्रतिवेदन और आर्थिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिस पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद जुड़ी महिलाओं को भविष्य में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे से बताया गया। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाली कैडरों को सम्मानि...