मधुबनी, मार्च 23 -- हरलाखी, एक संवाददाता। खिरहर थाना क्षेत्र के जिरौल गांव के वार्ड नंबर 6 में शनिवार को समूह की महिलाओं ने जीविका मित्र के घर बाहर जमकर हो-हंगामा किया और बवाल काटा। घटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। समूह की महिलाएं जब शांत नहीं हुई तो पुलिस बुलानी पड़ी। इस दौरान समूह की महिलाओं ने जीविका मित्र के विरुद्ध नारेबाजी भी की। महिलाओं का कहना था कि सरकार महिलाओं के लिए जीविका समूह चलाती है। इस क्रम में यहां तुलसी, मां दुर्गा, शिव व लक्ष्मी सहित अन्य नामों से 12 जीविका समूह चलाए जाते हैं। समूह के संचालन को लेकर एक जीविका मित्र बनाया गया है। यहां की जीविका मित्र रिंकू ठाकुर को बनाया गया है। जो महिलाओं के लोन एवं समूह के फायदे में गड़बड़ी कर पैसों का गबन कर रही है। इस संबंध में जीविका मित्र रिंकू ठाकुर का कहना है लगाए गए आरोप बेबुन...