मुंगेर, जून 22 -- मुंगेर,एक संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को वर्चुअल माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के सभी जिलाधिकारी एवं जीविका दीदीयां शामिल हुईं। मुंगेर समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में भी जीविका से जुड़ी महिलाओं ने इस बैठक में भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि, 18 अप्रैल से 20 जून तक आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम ने एक नया इतिहास रचा है। इस दौरान राज्यभर में करीब डेढ़ करोड़ महिलाओं की सहभागिता हुई तथा 50 हजार नए समूह और 5 लाख नए सदस्य जीविका से जुड़े। उन्होंने कहा कि, जीविका आज महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सामाजिक बदलाव का सशक्त माध्यम बन चुका है। वास्तव में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.