जमशेदपुर, जुलाई 21 -- लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को की कक्षा तीन की जीविका सिंह कौशिक को टाटा बिल्डिंग इंडिया - डिजिटल मिनी निबंध प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अखिल भारतीय विजेता घोषित किया गया है। निबंध का विषय था भारत में आपको क्या पसंद है। यह प्रतियोगिता जनवरी 2025 में आयोजित की गई थी। परिणाम आधिकारिक तौर पर मई 2025 में घोषित किए गए और जीविका को सोमवार को पुरस्कार मिला। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के स्कूलों ने भाग लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...