जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज स्थित जीविका प्रखंड कार्यालय के सभागार मेंजीविका समन्वयक सत्यदेव प्रसाद की अधक्षता मे पटना एम्स की ओर से प्रज्ञा कुमारी के नेतृत्व में दो दिन का गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना था। कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन माध्यम से एम्स से जुड़े स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को नवजात शिशुओं की मृत्यु के प्रमुख कारणों, उनके रोकथाम के उपायों तथा गर्भावस्था से लेकर प्रसवोत्तर देखभाल तक की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच, पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण और सही स्वास्थ्य परामर्श के अभाव...