मुंगेर, अप्रैल 26 -- तारापुर, निज संवाददाता। जीविका के बीपीएम अमरदीप वर्मा ने शुक्रवार को तारापुर में आकाश नीरा उत्पादक सह बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नीरा एक प्राकृतिक पेय पदार्थ है, जो ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। इसके नियमित सेवन से शरीर में कई प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। साथ ही यह गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता है और शरीर को ताजगी मिलती है। कार्यक्रम में जीविका दीदियों की भी भागीदारी रही, जिन्होंने नीरा के उत्पादन और बिक्री को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.