भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। अलीगंज स्थित सीआईईपीटी में मंगलवार को 'जीविका निधि' विषय पर जीविका कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर शुरू की गई जीविका निधि ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की एक मजबूत आधारशिला साबित होगी। इसके माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार, लघु उद्यम एवं आजीविका गतिविधियों के लिए और आसानी से ऋण की सुविधा प्राप्त कर सकेंगी। जीविका निधि के सही और पारदर्शी उपयोग से महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ-साथ समूहों की वित्तीय मजबूती भी सुनिश्चित होगी। कार्यशाला में जिले के सभी 16 प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों, जीविकोपार्जन विशेषज्ञों, क्षेत्रीय समन्वयकों, सामुदायिक समन...