पटना, मार्च 23 -- जीविका दीदियां अब गांव में घर-घर जाकर बच्चों का वजन मापेंगी। बच्चों की उम्र के अनुसार उनकी लंबाई है या नहीं। बच्चों में कुपोषण तो नहीं है। इसके लिए हर जिले में जीविका दीदियों की टीम बनाई गयी है। 38 जिले के दस हजार गांव में इसे शुरू किया जाएगा। इसके लिए 21 हजार 564 दीदियों को जोड़ा गया है। ये दीदियां ग्राम संगठन में एक जगह सभी बच्चों का इकट्ठा करेंगी और उनका वजन लेंगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभी दस हजार गांव में इसे शुरू किया गया है। इसके बाद 12 हजार और गांव को जोड़ा जाएगा। इसके लिए जीविका दीदियों को वृद्धि निगरानी किट दिया गया है। इसमें स्टेडियोमीटर, इन्फैंटोमीटर और वजन मशीन शामिल है। इसमें देखा जाएगा कि उम्र के अनुसार बच्चों का नियमित लंबाई और वजन बढ़ रहा है या नहीं। इसकी साप्ताहिक जांच होगी। जांच में अगर किसी बच्चे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.