बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित जीविका दीदी अधिकार केंद्र पर गुरुवार को महिलाओं से राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीविका से दीदियों के जीवन में बहुत बदलाव आए हैं। वे सशक्त हो रही हैं। आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत ही जरूरी है। आज अपने दम पर लाखों दीदियां कमाई कर रही हैं। उन्होंने आजीविका संवर्धन, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों एवं महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की काफी सराहना की। कहा कि जीविका परियोजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मौके पर आईसीडीएस की डीपीओ अर्चना कुमारी, जीविका बीपीएम प्रकाश कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.