मुंगेर, अक्टूबर 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 के मद्देनजर मुंगेर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जिसकी कमान अब जीविका दीदियों ने पूरी तरह से संभाल ली है। जिला प्रशासन और जीविका संगठन के संयुक्त प्रयास से यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों- मुंगेर सदर, हवेली खड़गपुर, जमालपुर, बरियारपुर, तारापुर, धरहरा और असरगंज में चलाया जा रहा है। जीविका समूह की दीदियां गांव-गांव जाकर महिलाओं और युवाओं को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसके साथ ही अभियान के तहत रैली, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी अभियान और नारा लेखन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। दीदियों ने 'पहले मतदान, फिर जलपान' और 'सशक्त लोकतंत्र की पहचान, शत-प्रतिशत मतदान' जैसे नारे देकर लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.