बांका, नवम्बर 6 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बुधवार की दोपहर प्रखंड के भीतिया पंचायत अंतर्गत बनरचुआ, मोहलीदोल, रंगनियां आदि गांवों में दर्जनों जीविका दीदियों ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। आगामी 11 नवम्बर को बेलहर विधान सभा चुनाव के दिन सारा काम छोड़कर सबसे पहले अपने नजदीकी बूथ पर जाकर वोट डालने की ग्रामीण महिला, पुरुष से अपील की। इस दौरान जीविका के विभिन्न संगठनों से जुड़ी जीविका दीदियों ने संथाली नृत्य एवं गीत गाकर लोगों को जागरूक किया। मतदाता जागरूकता अभियान में ग्राम संगठन के लेखपाल रानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, करिश्मा कुमारी, रूपा कुमारी, सुभाष कुमार, संगीता कुमारी, कृष्णदेव कुमार, आनंद कुमार पंजियारा, नंदकिशोर कुमार, प्रियंका कुमारी, रंजना कुमारी सहित दर्जनों जीविका दीदियों ने भाग लिइस। अभियान को सफल बनाने में जीवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.