बक्सर, जनवरी 2 -- पेज पांच के लिए ---- मायूस कई महिलाओं को पैसा मिल गया है और वे काम कर रही हैं सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का दावा कर रही है चक्की, एक संवाददाता। नया साल शुरू हो चुका है, लेकिन जीविका समूह से जुड़ी कई महिलाओं के लिए हालात जस के तस बने हुए हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलने वाली 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि अब भी कई जीविका दीदियों के बैंक खातों में नहीं पहुंची है। जबकि इसी योजना के तहत कई महिलाओं को पहले ही राशि मिल चुकी है और उन्होंने छोटे स्तर पर अपना व्यवसाय शुरू कर दिया है। जिन दीदियों को पैसा मिला है, उन्होंने सिलाई कार्य, किराना दुकान, सब्जी बिक्री जैसे काम शुरू कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर कई महिलाएं अब भी राशि के इंतजार में जीविका कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं। इनका कहना है कि सभी दस्ताव...