पटना, जनवरी 2 -- ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों को सूचना तकनीक से जोड़ा जाएगा, ताकि उनके उत्पादों को बेहतर बाजार मिल सके। इससे बिहार में तैयार होने वाले उत्पादों की पहुंच दूसरे राज्य और विदेशों में भी संभव हो पाएगी। प्रधान सचिव ने शुक्रवार को विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न योजनाओं और कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही कई दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप या दूसरे सोशल माध्यमों से जीविका दीदियों को जोड़ा जाएगा। इससे शहर से गांव और गांव से शहर तक उत्पादन और बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना जीविका दीदियों तक तत्काल मिलेगी। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जीविका दीदियों के हाथों तैयार होने वाले उत्पाद की बेहतर पैकेजिंग और खरीदारी की सुविधा ग्रामीण स्तर पर ही उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.