समस्तीपुर, मार्च 8 -- रोसड़ा। जिले की जीविका दीदियां हर दिन नए-नए कीर्तमान स्थापित कर रही हैं। जिससे ग्रामीण महिलाएं नारी सशक्तिकरण की मिसाल बन रही हैं। अपने आर्थिक स्थिति को संवारने, अपने बूते अपनी पहचान बनाने और स्वयं अपने पैर पर आगे बढ़ने के प्रति महिलाओं में भी काफी ललक दिखने लगी है। ग्रामीण महिलाएं अपनी जीविका चलाने के साथ मानवता, पर्यावरण की रक्षा व युवाओं का भविष्य संवारने तथा उन्हें शिक्षा से जोड़ने की भी मुहिम चला रही हैं। इस कड़ी में जीविका द्वारा डिजिटल और भौतिक लाइब्रेरी के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। जीविका द्वारा जिले के शाहपुर पटोरी, मोरवा, ताजपुर व बिथान में सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र की स्थापना की गई है। इसका संचालन जीविका सीएलएफ के माध्यम से किया जा रहा है। जीविका के जिला प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.