बक्सर, अक्टूबर 10 -- नावानगर। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत सीएलएफ में जीविका दीदियों की ओर से विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान जीविका दीदियों ने मेहंदी व शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही रंगों व मेहंदी की कलात्मकता के माध्यम से "शत-प्रतिशत मतदान" का संदेश दिया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह व प्रतिभागियों ने मतदाता शपथ ली। इसके साथ यह संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगे और अपने परिजनों के साथ समाज के अन्य योग्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। बताया कि स्वीप कोषांग द्वारा डीडीसी आकाश चौधरी के वरीय प्रभार व जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में निरंतर प्रखंड और पंचायत स्तर तक रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिससे अधिक से अधिक मतदाता आगामी विधानसभा निर्वाचन में अपनी सहभागिता सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.