मुंगेर, अक्टूबर 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुंगेर जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी निखिल धनराज के निर्देशन में जीविका एवं स्वीप कोषांग की ओर से लगातार मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जोश से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आगामी 6 नवंबर को होने वाले मतदान में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराना है। इसके लिए जीविका दीदियों द्वारा 'मेहंदी लगाओ, वोट डालो' जैसे नवाचारी अभियान खासा लोकप्रिय हो रहा है। महिलाएं अपने हाथों पर 'मतदान मेरा अधिकार' और 'पहले मतदान फिर जलपान' जैसे नारे मेहंदी से लिखकर लोगों को प्रेरित कर रही हैं। इसके अलावा जिले के सभी प्रखंडों में रैली, रंगोली, गीत और पोस्टर के माध्यम से भी मतदान के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। इस क्रम में जीविका समूहों की महिलाएं घ...