किशनगंज, फरवरी 17 -- बिशनपुर। निज संवाददाता जीविका के द्वारा सोमवार को कोचाधामन प्रखंड के मजकुरी पंचायत के वार्ड नं 10 निंगसिया गांव में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पशु जागरूकता शिविर का जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा, बीपीएम धर्मेंद्र केसरी, क्षेत्रीय समन्वयक अमित कुमार अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान दर्जनों गाय,भैंस,बकरी और अन्य मवेशियों की जांच कर जांच उपरांत दवा दी गई। इस दौरान उपस्थित डॉक्टर ने पशुपालकों को अपने मवेशियों को कई गंभीर बीमारियों से बचने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश और टिप्स दिए। मौके पर डॉक्टर अभिषेक दीप, बीपीएम धर्मेंद्र केसरी, सुमित कुमार, राहुल कुमार,मनोज कुमार, अमरजीत कुमार, संदीप कुमार, जूली कुमारी, सुमन कुमार झा, शयाम परवेज, विकास कुमार यादव सहित जीविका से ज...