मुंगेर, अप्रैल 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता। महिला सशक्तिकरण को लेकर जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम जीविका के ग्राम संगठन केन्द्रों पर चलाया जाएगा। जिले के सभी 772 ग्राम संगठन केन्द्रों पर 17 अप्रैल से 19 जून तक तिथिवार महिला संवाद कार्यक्रम संचालित होगा। जिसमें क्षेत्र की जीविका और गैर जीविका दीदी शामिल होंगी। कार्यक्रम में सबसे पहले जागरूकता रथ के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। तत्पश्चात जीविका से जुड़ कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर लखपति दीदी के रूप में पहचान बना चुकी चुकी 37 हजार लखपति दीदियां अपनी सफलता की कहानी महिलाओं को सुनाएंगी। तत्पश्चात ग्राम संगठन क्षेत्र की महिलाएं सभी प्रकार की समस्या रखेंगे। जिसके समाधान के लिए कार्य योजना तैयार होगी। संवाद का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.