मधेपुरा, मई 22 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। गोपालपुर पंचायत के बलिया बासा में जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में जीविका संगठन के माध्यम से महिलाओं को नशा मुक्ति और नशे के कारोबार पर विराम लगाने पर वस्तिार से चर्चा की गयी। इसके अलावा बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के निवारण को लेकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण शक्षिा नीति में सुधार कर वद्यिालय प्रशासन की लापरवाही पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जीविका कर्मियों ने नशा मुक्ति की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में जीविकोपार्जन विशेषज्ञ नीरज कुमार, महिला पर्यवेक्षिका पुष्पा कुमारी, सीसी भरत कुमार, पवन कुमार राय, सीएलएफ कॉर्डिनेटर...