बांका, जून 4 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में दीदी की रसोई महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। अपने घरों में परिवार के लिए रोटी बनाने वाली ये महिलाएं अब एक उद्यम के रूप में रोटी बनाकर कमाई कर रही हैं। इस पहल से न केवल महिलाओं को रोजगार मिल रहा है बल्कि उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। घरों में बनाई जाने वाली रोटी अब यहां की बेसहारा महिलाओं की रोजी-रोटी का जरिया बन गया है। जीविका समूह से जुडी ये महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ रही हैं। जो चूल्हा चौका तक सीमित न रहकर घर चलाने का भी भार उठा रही हैं। दीदी की रसोई में काम करने के एवज में मिल रहे पैसे से कोई अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रही हैं, किसी ने कर्ज चुकाया, तो कोई अपने परिवार की परवरिश में सहयोग कर रही हैं। दीदी की रसोई से जुडी महिलाओं...