रांची, अक्टूबर 5 -- रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सप्ताह के अवसर पर 'संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्धजनों को सम्मानित किया गया और उन्हें राजयोग का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि जीवन यात्रा की तैयारी बाल्यकाल से ही शुरू कर देनी चाहिए। कहा, 'झुर्रियां हमारे माथे पर पड़नी ही हैं, लेकिन उन्हें हृदय पर नहीं पड़ने देना चाहिए जिसका अर्थ है कि शारीरिक उम्र बढ़ने के बावजूद मन को हमेशा सकारात्मक और युवा रखना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. प्रियदर्शनी विजयलक्ष्मी, सत्येंद्र किशोर और डॉ. प्रोफेसर सुनीता ठाकुर ने भी बुजुर्गों को संबोधित किया। जीवन के हर पल को बताया ...