औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- भारतीय जनता पार्टी, हसपुरा मंडल उत्तरी के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प सभा का आयोजन किया गया। शपथ पत्र पढ़ते हुए भारत माता की सम्मान और सेवा के लिए अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना, भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देना, भारतीय किसान तथा कारीगरों को सम्मान देना, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। इससे पहले बाजार के दुकानदारों के बीच अभियान भी चलाया गया। अध्यक्ष चन्द्रकांत मुन्ना, जिला कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र कुमार, महामंत्री संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश आर्य, मंत्री गनौरी राम, शक्ति केन्द्र प्रमुख कमलेश पंडित, जिला संयोजक अनिल आर्य, शिक्षक चितरंजन सिंह, सल्लाउद्दीन खां, रवि कुमार सिंह, अरविंद सिंह, नरेश पांडेय, वीरेन्द्र कुमार, नेहा कुमारी समेत सैंकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.