पलामू, फरवरी 23 -- सतबरवा,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सतबरवा के शिक्षक प्रशिक्षण खेल मैदान में आयोजित नारी सशक्तिकरण सह शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शनिवार को विधि-विधान पूर्वक देवों का आह्वान किया गया। इस दौरान 24 कुंडों का पूजन हरिद्वार से आए विद्वानों ने विभिन्न देव, दंपतियों के माध्यम से संपन्न कराया। इससे पूर्व शुक्रवार की रात्रि प्रवचन के दौरान हरिद्वार से पहुंचे टोली नायक राम रतन मूल ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए गुरु का होना आवश्यक है। हमारे धर्म शास्त्रों में गुरु का दर्जा ईश्वर से भी ऊपर बताया गया है। सागर राणा ने संगीतमय प्रवचन से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। तबला वादक दिलीप कुमार भृगु एवं सहायक दुर्गा प्रसाद हरिश्चंद्र ने मनोरम संगत की। मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी प्रसाद के अनुसार 23 फरवरी को महायज्ञ का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.