गढ़वा, फरवरी 23 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मझिगांवा में शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ में यज्ञ के दूसरे दिन मंडप पूजन और अरनी मंथन कर हवन कुंड में अग्नि प्रवेश कराया गया। उसके साथ ही विधवत पूजा पाठ और हवन शुरू हुआ। रविवार को शिवलिंग का अनाधिवास कराया जाएगा। कथा के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 जगतगुरु ब्रह्मदेवा आचार्य ने राम के आदर्श पर चलने की बात कही। महंत ने कहा राम और रावण की एक राशि है। उसके बाद फिर भी दोनों अलग अलग सिद्धांत पर चले। राम मर्यादा पुरषोत्तम थे। वह सत्य के मार्ग पर चल रहे थे लेकिन रावण मोक्ष के मार्ग पर चल रहा था। रावण जनता था कि मुझे मारने वाला कोई इस मृत लोक में नहीं है। इसलिए अपना मोक्ष प्राप्ति के लिये असत्य के मार्ग पर चल रहा था। उन्होंने कहा कि जीवन में भक्ति और सत्कर्म का विशेष महत्व है।...