बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- दसवीं के छात्रों को दी गयी विदाई फोटो : सुंदर गढ़ : बिहारशरीफ के भैंसासुर मोहल्ले में बुधवार को फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल छात्र। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जीवन अनमोल है। इसे यूं ही बर्बाद नहीं करें। जीवन को संवारने के लिए तपना पड़ता है। इसके लिए संयम, अनुशासन व लगन से निरंतर पथ पर चलते रहें। बिहारशरीफ के भैंसासुर मोहल्ले में फेयरवेल कार्यक्रम में प्राचार्या पुष्पलता विद्यार्थी ने छात्रों को यह सीख दी। उन्होंने छात्रों को जीवन मूल्यों से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण बात नशा नहीं करने, माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा देशभक्ति का संकल्प दिलाया। ब्रिलिएंट कॉन्वेंट स्कूल के चेयरमैन डॉ. शशिभूषण कुमार व निदेशक डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि पढ़ाई से कभी भी खुद को दूर नहीं करें। हमेशा शिक्षा का अलख जग...