संभल, फरवरी 2 -- शहर के एमजीएम कालेज में शनिवार को हिंदी अध्ययन एवं शोध विभाग द्वारा वसंत पंचमी और निराला जयंती का कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र और निराला जी के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के साहित्य में जीवन मूल्य विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.. राजेश कुमार ने कहा कि निराला का व्यक्तित्व हिंदी साहित्य में अद्वितीय है। उनके साहित्य में प्रकृति और जीवन की अनेक छवियां मौजूद हैं। हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फहीम अहमद ने कहा कि निराला का साहित्य मानवीय जीवन मूल्यों से परिपूर्ण है। वे पूरा जीवन हाशिए के समाज के लोगों के लिए आवाज उठाते रहे और पुरातन रूढ़ियों का विरोध कर नवल बसंत की कामना की। हिंदी विभाग के प्रभारी डा मोहम...