फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद,। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले भारत रत्न से सम्मानित चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को याद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों, मजदूरों, युवाओं, पिछड़ों एवं दलितों के उत्थान के लिए कार्य किए। सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल रहा हो या फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में, उनके कार्य मजदूर एवं किसानों के लिए समर्पित रहे। जय जवान जय किसान का नारा देते हुए उन्होंने कृषि नीति एवं सिंचाई परियोजनाओं पर कार्य किया। कृषि सुधार एवं किसानों के हित को सर्वो पर रखकर कार्य किया गया। राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष देशराज सिंह ने भी चौधरी चरण सिंह द्वारा किए जाने ...