पटना, जनवरी 21 -- अगर आप बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी हैं, तो नीतीश सरकार ने आपको बड़ी राहत दी है। बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा आदि लाभार्थियों का अगर जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है, तो उनकी पेंशन बंद नहीं की जाएगी। बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी त्रुटि के कारण किसी भी व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद नहीं होगी। जो भी लाभुक कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं करा पाएंगे, उनके घर जाकर जांच कर जीवन प्रमाणीकरण किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पंचायत और प्रखंड स्तर पर इसके लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। पिछले साल जून महीने की तुलना में पेंशन राशि में बढ़ोतरी के बाद बिहार में 6 लाख पेंशनधारक बढ़ गए हैं। बुधवार को पटना स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.