पूर्णिया, मार्च 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आध्यात्मिक गुरू प्रेम रावत के संदेश केन्द्रीय कारा में प्रसारित किए जाएंगे। जिससे केन्द्रीय कारा के बंदी जीवन दर्शन का मर्म समझ सकेंगे। उनके संदेश को प्रोजेक्टर से प्रसारित किया जाएगा। जेल प्रशासन प्रेम रावत के संदेश के प्रशासन के लिए तारीख निर्धारित कर रहा है। उनके संदेश- संग्रह के वीडियो मंगा लिए गए हैं। केन्द्रीय काराधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि प्रेम रावत महाराज का वीडियो चलाया जाएगा। जिससे उनके प्रवचनों का जेल के बंदी रसपान कर सकें। बता दें कि महाराज जी के नाम से विख्यात प्रेम रावत एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय वक्ता,लेखक और शांति के शिक्षक हैं। वे अपने पिता के शांति संदेशों को आगे बढ़ा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...