हरिद्वार, फरवरी 8 -- नीदरलैंड स्थित ब्रह्मऋषि आश्रम के अध्यक्ष स्वामी डॉ. दिनेश्वरानंद महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाता है। हम सभी उनके आदर्श से प्रेरणा लेकर सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए। भूपतवाला स्थित अंतरराष्ट्रीय ब्रह्मऋषि मिशन आश्रम में श्री रामायण ज्ञान यज्ञ के अवसर पर उन्होंने संत सम्मेलन को संबोधित किया। डॉ. स्वामी दिनेश्वरानंद महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम एक आदर्श पुत्र, भाई और पति होने के साथ-साथ कुशल शासक भी थे। उनके शासनकाल में व्याप्त सुव्यवस्था के कारण ही आज भी राम राज्य का उदाहरण दिया जाता है। पुरुषार्थ आश्रम के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मऋषि मिशन विश्व भर में धर्म की पताका फहरा रहा है। देवभूमि के लिए यह गौरव...