बेगुसराय, फरवरी 10 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पहसारा पश्चिम गांव में कलश यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मंगलवार से शुरू हो गया है। कथावाचिका श्रीधाम वृन्दावन से पहुंचीं वैदेही शरण श्रद्धालुओं के बीच भागवत कथावाचन कर रही हैं। कथा के शुभारंभ के साथ ही पूरे गांव में वातावरण भक्तिमय हो गया है। कथा आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण, गांव एवं समाज कल्याण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना बताया गया है। वैदेही शरण ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है, जिससे व्यक्ति और समाज दोनों का उत्थान संभव है। कथा से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब 291 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा बड़े हनुमान...