मथुरा, फरवरी 7 -- रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कथा प्रवक्ता आचार्य देवकीनंदन ठाकुरजी ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि हमें अपने लक्ष्य और स्वयं को बड़ा बनाना है। सकारात्मक सोच, समय, स्वास्थ्य, स्मरणशक्ति व गुणों में श्रेष्ठ बनना है। शिक्षा सिर्फ परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं होती बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन करती है। इससे पूर्व शुभारंभ ज्योतिषाचार्य लक्ष्मीनारायण मिश्रा, रेखा माहेश्वरी, कमल खंडेलवाल एवं डॉ० प्रमोद अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं सुंदरकांड व वैदिक मंत्रोच्चार के पाठ से छात्राओं ने हनुमानजी की वंदना की। संगीत, भजन और कविता पाठ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.