मिर्जापुर, मार्च 21 -- चेतगंज। क्षेत्र के तिलठी गांव में चल रहे पांच दिवसीय धर्म सम्मेलन के अंतिम दिन देवरिया से पधारे कथावाचक अखिलेश मणि शाण्डिल्य ने कहा कि कलयुग में रामराज्य की स्थापना करनी है तो रामचरितमानस के बताए पदचिन्हों पर चलना होगा। रामराज्य में सब एक समान है, जहां राम आखिरी इंसान को भी अपने दिल से लगाते है। आगे कथा में उन्होंने बताया कि रामचरितमानस में मानव जीवन की समस्याओं का हल है। प्रभु श्रीराम को जब बनवास हुआ तो उन्होंने कैसे एक साधारण इंसान की तरह सारे कष्टों को सहा और सामान्य तरिके से उसका हल निकाला। वनवास के दौरान जंगल के कई किरदारों को श्रीराम ने मुक्ति प्रदान की l यहां तक कि गरीब अबला नारी सबरी के जूठे बेर को प्रेम से खाया और उसका भी उद्धार किया। कथा के आखिर में रामराज्य की स्थापना करवा कर कथा का समापन किया l इस अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.