छपरा, अप्रैल 22 -- डोरीगंज, एक संवाददाता। जिले के सुप्रसिद्ध सूर्य नरायण मंदिर कोठियां-नरावं परिसर में चल रहे नव दिवसीय नारायण विश्व शांति महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। नित्य शाम हो रही महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। महायज्ञ के महत्व को विस्तार से बताते हुए प्रवचन कर्ताओं ने कहा कि जीवन के मार्ग दर्शन में यज्ञ की नितांत आवश्यकता है। इससे अज्ञानता को दूर कर ज्ञान व अध्यात्म की तरफ बढ़ने का अवसर प्रदान होता है। प्रवचन कर्ता डॉ पुंडरीक शास्त्री ने कहा कि सत्संग में जाने से दूषित विचार का अंत हो जाता है। सत्य संगति से अच्छे विचारों का जन्म होता है और दुश्मनी का अंत हो जाता है। उन्होंने कहा कि सुखी व आनंदमय जीवन पाने के लिए खुद में मनुष्यता का भाव लायें और मनुष्यता पाने के लिए संस्कारवान बनें, सुविचारों से आध्यात्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.